मुजफ्फरपुर, मई 31 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। सदर थाना क्षेत्र के इलाके से विवाहिता गायब हो गयी है इस बाबत उसके ससुर ने सदर थाने में एफआईआर कराई है। इसमें कांटी थाना क्षेत्र के वीरपुर के विशाल कुमार को आरोपित बनाया है। लापता महिला मूल रूप से सरैया इलाके की है, सदर थाना क्षेत्र में किराए के कमरे में परिवार संग रहती है। बीते 29 मई से गायब महिला के ससुर ने पुलिस को बताया कि उसकी बहू अक्सर आरोपित पिशान से बात करती थी। यह भी पढ़ें- मंदिर के लिए निकली नौवीं की छात्रा लापता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...