फिरोजाबाद, जून 9 -- बसई मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में सोमवार रात विवाहिता गले से साड़ी का फंदा कसकर पेड़ से लटक गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर भीड़ लग गई। गांव शंकरपुर निवासी 23 वर्षीय शोभा ने छह साल पहले नगला चूरा निवासी रिंकू कुमार से प्रेम विवाह किया था। उन पर दो पुत्र और एक पुत्री हैं। सोमवार रात नौ बजे शोभा घर से निकल गई और 25 मीटर दूर पेड़ से गले में साड़ी का फंदा कसकर आत्महत्या कर ली। जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजन खोजबीन करने में जुट गए। उसी दौरान ग्रामीणों ने उसका शव पेड़ से लटका देखा तो भीड़ एकत्रित हो गई। यह भी पढ़ें- विवाहिता गले से साड़ी का फंदा कसकर पेड़ से लटकी, मौत परिजन भी रोते बिलखते हुए पहुंच गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...