उरई, मई 14 -- कोंच। संवाददाता आराजी लेन निवासी 27 वर्षीय मुस्कान का अपने पति इकबाल से झगड़ा हुआ था जिसके बाद वह कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने गई थी लेकिन पुलिस ने पति पत्नी को समझा बुझाकर घर भेज दिया था घर वापसस आकर परिजनों के सो जाने के बाद बुधवार को महिला ने आत्महत्या कर ली थी। महिला के मायके वालो ने ससुराल जनों पर अतिरिक्त दहेज में 2 लाख रुपये व एक मोटर साइकिल की मांग पूरी न करने पर हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की थी। मृतका के मायके वालों ने शव वाहन को कोतवाली ले जाकर प्रदर्शन भी किया था जिसके बाद पुलिस मृतका की मां सलमा बानो निवासी नारो भास्कर थाना जालौन की तहरीर पर मृतका के पति इकबाल, सास छोटी बाई ससुर नेकसाई, देवर अनीश व गुटके निवासी मोहल्ला आजाद नगर के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। क...