लखनऊ, मई 23 -- दहेज में प्लॉट की मांग पूरी न होने पर विवाहिता अनुराधा को स्टोर रूम में बंद कर पीटने और विरोध करने पहुंचे उसके माता पिता, बहन के साथ भी मारपीट का मामला आया है। पीजीआई पुलिस ने पति और ससुर के खिलाफ शनिवार को मुकदमा दर्ज किया है।पीजीआई के बरौली निवासी ऑटो चालक राजू मिश्रा की बेटी अनुराधा (26) का आरोप है कि उसकी शादी मई 2023 में निगोहां के दयालपुर निवासी आशु तिवारी से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति दहेज में प्लॉट अपने नाम कराने का दबाव बनाता था। मांग पूरी न होने पर पति आए दिन मारपीट और प्रताड़ित करता था। आरोप है कि कुछ दिन पहले पति उसे मायके लेकर आया और फिर प्लॉट की मांग करने लगा। वहीं, ससुराल जाने के बाद दबाव बनाया तो विरोध करने पर शुक्रवार रात उसे पीटकर स्टोर रूम में बंद कर दिया। किसी तरह उसने परिजनों को सूचना दी त...