लखीसराय, जून 15 -- लखीसराय, हिप्र। चानन थाना क्षेत्र के मननपुर गांव में सोमवार को विवाहिता को सांप काटने का मामला सामने आया है। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहचान मननपुर गांव निवासी मेघन बिंद की 20 वर्षीय पत्नी जितनी कुमारी के रूप में हुई। पीड़िता ने बताया कि घर में ही काम करने के दौरान उनके पैर में सांप काट लिया। जब तक कुछ समझ पाए सांप घर में ही कहीं छुप या बाहर भाग गया। इधर इमरजेंसी वार्ड में तैनात चिकित्सक ने बताया कि इलाज के बाद पीड़िता की स्थिति सामान्य है। यह भी पढ़ें- महिला को सांप ने डंसा, इलाजरत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...