पीलीभीत, जुलाई 14 -- पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जोशी टोला निवासी शिवानी पत्नी श्रवण राठौर, ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाई।जिसमें कहा गया कि दो वर्ष पूर्व उसकी शादी श्रवण राठौर पुत्र राधेश्याम, निवासी माधोटांडा, पीलीभीत से हुई थी। विवाह के कुछ समय बाद से ही पति सहित ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। आरोप है कि पति श्रवण राठौर बाइक की मांग करता था और मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट, गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी दी जाती थी। पति के अलावा परिवार की मंजू देवी पत्नी इन्द्रजीत, अनिल, दीपावली पत्नी सुनील, दुर्वेश राठौर तथा रूबी ने 25 जून 2026 को उसके साथ मारपीट कर उसे ससुराल से निकाल दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...