विवाहिता को ससुराल से निकाला, पति सहित छह पर केस
गोरखपुर, अगस्त 11 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने, मारपीट और घर से निकालने के आरोप में पीपीगंज पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जंगल अगही टोला बड़का महुआसर निवासी उर्मिला निषाद की तहरीर पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न, मारपीट और धमकी देने समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उर्मिला निषाद के मुताबिक करीब ढाई वर्ष पहले उसका सरहरी टोला गुलरिहा निवासी गोविंद निषाद से प्रेम विवाह हुआ था। शादी के बाद गोविंद उसे अपने एक रिश्तेदार के घर ले गया था, जहां दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे। कुछ समय बाद गोविंद रोजगार के सिलसिले में प्रदेश चला गया। आरोप है कि उसके बाहर जाने के बाद रिश्तेदारों ने उर्मिला को घर से निकाल दिया।पीड़िता का कहना है कि इसके बाद वह अपने पत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.