हमीरपुर, मई 17 -- बिवांर, संवाददाता। कोर्ट मैरिज करने के बाद ससुरालीजन विवाहिता को घर के अंदर नहीं घुसने दे रहे हैं। उसके ससुराल जाने पर सास, ससुर भगा देते हैं। परेशान विवाहिता ने ससुराली जनों के खिलाफ थाना में तहरीर दी है।कुरारा थानाक्षेत्र के कुसमरा गांव की युवती नम्रता पुत्री खैरा अनुरागी की बुआ की ससुराल थाना बिवांर के करगांव गांव में है। युवती का बुआ के घर में आना जाना बना रहा। जहां बुआ के पुत्र योगेंद्र ने उसको अपने प्रेमजाल में फांसकर दो साल पहले कोर्ट मैरिज कर ली। पति ईंट भट्ठा में मजदूरी करने के लिए अपने साथ ले गया है। दो माह पहले अपने पति के साथ ईंट भट्ठा से मायका आ गई। पति उसको मायका में छोड़कर अपने घर आ गया। विवाहिता के ससुराल पहुंचने पर सास राम कुमारी, ससुर सुखलाल उसको घर के अंदर नहीं आने दिया। दोबारा युवती के जाने पर घर में ज...