प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 9 -- कुंडा, संवाददाता। पति ने दहेज के लिए विवाहिता को सरिया से पीटने के साथ करंट लगाकर मारने का प्रयास किया। जानकारी होने पर परिजनों ने विवाहिता का सीएचसी में इलाज कराया और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। महेशगंज थाना क्षेत्र के भैंरोंपुर गांव निवासी कलेशर सरोज ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसने अपनी बेटी कुसुम सरोज की शादी छह महीने पहले कुंडा के चेती सिंह का पुरवा लरु गांव निवासी नन्हेंलाल सरोज के बेटे अरविन्द सरोज के साथ की थी। आरोप है कि अरविन्द शराब का लती है, आए दिन बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करता है। यह भी पढ़ें- महिला को पति पर पीटने का आरोप सात जून की रात बेटी कुसुम को सरिया से पीटा, बिजली का करंट लगाया, किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उसकी बेटी की हालत गंभीर ...