प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 10 -- दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को पीटा गया और उसे भगा दिया। इस मामले में पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति सहित आठ आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया है। पट्टी क्षेत्र के कंजा सराय गुलामी गांव निवासी राजेश कुमार पटेल ने अपनी पुत्री रिंकी पटेल का विवाह छह वर्ष पूर्व पट्टी क्षेत्र के जलालपुर गांव में किया गया था। आरोप है कि दहेज में चार पहिया वाहन सहित अन्य सामानों की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाता है। बाद में उसे मारपीट कर घर से भगा दिया गया। इस मामले में कई बार पंचायत भी हुई। लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बाद में पीड़ित पक्ष के लोग न्यायालय गए। न्यायालय के आदेश पर अब कोतवाली पुलिस ने जगदीश कुमार, रामदीन वर्मा, बिंध्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.