पीलीभीत, मई 3 -- थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम ज्योरहा निवासी अंजू देवी ने थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसकी शादी 14 मई 2019 को अंकित कुमार पुत्र गया प्रसाद निवासी ग्राम चांदुपुर थाना बंडा जिला शाहजहांपुर के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के एक साल बाद पति के अलावा चचिया ससुर हरीशंकर,ददिया सास प्रेमादेवी,नंद आकांक्षा दहेज में कार और पांच लाख रूपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की जाने लगी। उसका एक चार साल का पुत्र भी है। कई बार मायके पक्ष के लोगों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन ससुरालिया नहीं माने। यह भी पढ़ें- ससुरालयों की पिटाई से विवाहिता का हुआ गर्भपात 22 फरवरी 2025 को ससुरालियों ने उसको मारपीट कर गर्भावास्था में निकाल दिया। यह भी पढ़ें- दहेज न मिलने पर नवविवाहिता को घर से निकाला, पांच पर केस...