बहराइच, जुलाई 10 -- बहराइच। दरगाह थाने के बख्शीपुरा निवासनी खुशबू (22) पुत्री शमसाद अली को ससुरालीजनों ने एक लाख नगदी व अपाची बाइक न मिलने पर तीन जुलाई को मारपीट कर भगा दिया था। वह अपने गोद के बेटे के साथ मायके में रह रही है। पीड़िता ने दरगाह थाने में अपने पति बलरामपुर जिले के देहात कोतवाली के धुसाहे निवासी मोहम्मद आसिफ पुत्र मुजीब सहित नौ को नामजद कर केस दहेज प्रतिषेध अधिनियम में केस दर्ज कराया है। यह भी पढ़ें- परिजनों ने मारपीट कर महिला के घर से निकाला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...