बदायूं, अप्रैल 25 -- दहेज लोभी ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया और पति ने तीन तलाक देकर नाता तोड़ लिया। विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति व जेठ सहित छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता शाहमुना पुत्री फुन्दन, कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव दुगरैया की रहने वाली है। उसका निकाह फरवरी 2023 में मोहम्मद आसिफ पुत्र अयूब खां निवासी रोरी टोला इनायतगंज थाना बारादरी जनपद बरेली के साथ हुआ था। निकाह के कुछ समय बाद ससुरालियों ने और अधिक दहेज का दबाव बनाना शुरू कर दिया। इसको लेकर पीड़िता को मारपीट कर प्रताड़ित किया जाने लगा। यह भी पढ़ें- पति समेत छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा ससुरालियों ने एक माह पूर्व पीड़िता को बच्चे सहित घर से निकाल दिया। तब से वह अपने मायके गांव दुगरैया में रह रही है।पीड़िता ने बताया ...