सुल्तानपुर, जून 14 -- भदैया, संवाददाता देहात कोतवाली क्षेत्र के ओदरा गांव में विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने के बाद मामले की जानकारी लेने पहुंचे उसके भाई को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा गया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि घटना का वीडियो भी उनके पास मौजूद है। स्थानीय पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर पुलिस अधीक्षक से शिकायत के बाद नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, पूछने पहुंचे भाई को बांधकर पीटाघटना का विवरण प्रतापगढ़ जिले के पट्टी थाना क्षेत्र के परसड़ा वारीकला निवासी मोहम्मद हाफिज ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी पुत्री गुलफशा बानो की शादी देहात कोतवाली क्षेत्र के ओदरा गांव निवासी सुल्तान अहमद पुत्र सिराजुद्दीन के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता को प्रताड़...