रामपुर, जनवरी 5 -- गंज थाना क्षेत्र के सैजनी नानकार गांव निवासी निशा जहां किराए के मकान में रहती है। उसकी शादी कुंडा निवासी मौहम्मद रजा के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने शिकायत पत्र के आधार पर रजा हुसैन,बब्बो बेगम,शाकिर हुसैन,आयशा,शुऐब,शफीक,रशीदा,हनीफ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...