बागपत, मार्च 10 -- खेकड़ा। दहेज के लिए ससुरालियों ने पहले विवाहिता को मारपीट कर दूधमुही बच्ची के साथ घर से निकाला। फिर मायके में आकर फांसी का फंदा लगाकर उसे जान से मारने का प्रयास किया। पुलिस ने घटना का मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। मुकदमा विवाहिता की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए आदेशों पर दर्ज किया गया है। मुकदमे में विवाहिता का कहना है कि वह खेकड़ा की रहने वाली है। उसकी शादी एक दिसंबर 2020 को बिजरोल गांव के राहुल के साथ की थी। दहेज को लेकर ससुराल वालों ने उसका शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न शुरू कर दिया। कार लाने से मना करने पर उन्होंने मारपीट कर दूधमुही बच्ची के साथ घर से निकाल दिया तो वह अपने मायके में आकर रहने लगी। अब पति, ससुर और ननंद ने मायके उस पर हमला कर गले में फंदा डालकर जान से मारने का प्रयास किया। कोतवाली प्रभारी...