विवाहिता को बेरहमी से पीटा, पति समेत तीन पर मुकदमा दर्ज
अलीगढ़, जून 2 -- बरला, संवाददाता। क्षेत्र के गांव दिलालपुर में एक विवाहिता को उसके ससुराल पक्ष द्वारा लगातार शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति, सास और ससुर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में दिलालपुर निवासी पीड़िता कंचन पत्नी रवि कुमार ने आरोप लगाया है कि उसके ससुराल वाले आए दिन उसके साथ गाली-गलौज करते हैं और बेरहमी से मारपीट करते हैं। पीड़िता ने बताया कि उसके ससुर विनोद पुत्र रामफल और सास ममता देवी पत्नी विनोद कुमार एकराय होकर उसे अक्सर मारते-पीटते हैं। विवाहिता ने पुलिस को बताया कि प्रताड़ना से तंग आकर उसने पूर्व में भी महिला हेल्पलाइन 1090 पर शिकायत दर्ज कराई थी। 15 अप्रैल को हुई मारपीट के बाद उसने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.