अयोध्या, अप्रैल 20 -- बीकापुर, संवाददाता। थाना तारून क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की तहरीर पर पुलिस ने विवाहिता को भगा ले जाने और बच्चे के साथ मारपीट करने के आरोप में आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित के अनुसार गांव के ही शिवकुमार यादव, रेखा व उनके भाई रोशन यादव 15 अप्रैल को उसकी पत्नी को प्रलोभन देकर अपने साथ भगा ले गए। आरोप है कि रास्ते में रोशन यादव ने उसके पुत्र के साथ मारपीट की, जिससे उसके शरीर पर चोट के निशान पड़ गए। साथ ही बच्चों को धमकाकर रास्ते में छोड़ दिया गया। डरे-सहमे बच्चे किसी तरह अपने नाना के घर पहुंचे, जहां से जानकारी मिलने पर पीड़ित उन्हें वापस घर ले आया। आरोप है कि उसकी पत्नी से रोशन ने कोर्ट मैरिज कर ली है तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपितों के ...