फिरोजाबाद, जून 6 -- शिकोहाबाद में एक विवाहिता ने ससुरालियों द्वारा बंधक बनाए जाने का आरोप लगाया है। मायके वालों को उसके घर पर नहीं आने दिया जाता है। पीड़िता के बंधक बनाए जाने की सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस उसे लेकर थाने लाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मानसी देवी निवासी बर्रा 6 कानुपर का विवाह थाना क्षेत्र पुराने सीओ कार्यालय के पास स्थित शिवपुरी में हुआ था। विवाहिता का पति एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। पीड़िता का आरोप है कि उसके ससुरालियों ने मायके जाने के बाद से अब तक उसे ससुराल में नहीं घुसने दिया है। शुक्रवार को विवाहिता अपने मायके पक्ष के लोगों के साथ ससुराल पहुंची। यहां पहुंचने पर उसने अपनी ससुराल में जाने का प्रयास किया। आरोप है कि ससुरालियों ने उसे घर में नहीं घुसने दिया। विवाहिता को बंधक बनाने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप...