मिर्जापुर, अक्टूबर 13 -- जिगना, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के चितौली गांव की एक विवाहिता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए बंधक बनाकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। वर्तमान समय में विवाहिता अपने मायके में रह रही है। गांव निवासी सरिता देवी की शादी दो वर्ष पूर्व प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र के निबैया गांव निवासी आकाश मिश्रा के साथ हुई थी। विवाहिता ने बताया कि शादी के एक माह बाद ही व्यवसाय के लिए पांच लाख की मांग को लेकर पति, ससुर व उसके भाई प्रताड़ित करने लगे। दहेज न मिलने पर आए दिन मारते पीटते थे। जिस पर पिता ने एक लाख और दिया। उसके बाद विदाई कराने आए मायके वालों को ससुराल पक्ष ने अपमानित कर भगा दिए। ससुराल वाले दहेज के लिए बंधक बनाकर प्रताड़ित करने लगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.