बाराबंकी, अप्रैल 19 -- बाराबंकी। एक विवाहिता का आरोप है कि दहेज के लिए ससुरालीजनों ने उसके साथ मारपीट की। उसे फंदे पर लटकाने का प्रयास किया। इतना ही उसकी अश्लील फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। पीड़िता की तहरीर पर जैदपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी वर्ष 2024 में जैदपुर थाना क्षेत्र के एक युवक से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज में कार की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि पति व अन्य ससुरालीजन दहेज के लिए उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। यह भी पढ़ें- विवाहिता को मारने का प्रयास, अश्लील फोटो भी कर दिए वायरल पीड़िता ने बताया कि 15 अप्रैल को उसकी फोटो को एडिट कर एक अन्य युवक के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस...