देवरिया, सितम्बर 10 -- खुखुन्दू, हिन्दुस्तान संवाद। शादी में कम दहेज मिलने को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने के मामले में पुलिस ने पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग आए दिन विवाहिता के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करते थे। थाना क्षेत्र के महुंई पांडेय गांव निवासी अर्चना गुप्ता ने पुलिस को तहरीर दिया कि उसकी शादी कुछ वर्ष पूर्व मदनपुर थाना क्षेत्र के पड़री मिश्र गांव निवासी फूलेश्वर गुप्ता पुत्र बाबूलाल के साथ हुई थी।विवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज मिलने को लेकर प्रताड़ित करने लगे। यह भी पढ़ें- हापुड़ : दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला की हत्या की कोशिश, पति समेत चार पर मुकदमा विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। लगातार उत्पीड़न से परेशान विवाहिता ने प...