गंगापार, जनवरी 31 -- तेरह साल पहले हुई शादी में विवाहिता के मायके वालों ने दहेज़ में सब कुछ दिया था l कुछ दिन ठीक रहा किन्तु सास, पति नंद विवाहिता को दहेज़ के लिए मारने पीटने लगे l नन्दोई अपने साथियों के साथ रात को उसके छह साल के बच्चे को छीन ले गया l शिकायत पर पुलिस नहीं सुनी तो वह पुलिस कमीशनर से मिलकर अपने सुरक्षा की गुहार लगायी l पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर पुलिस सात पर केस दर्ज किया है l बहरिया थाना के रज्जूपुर निवासी सुनीता पत्नी रामबाबू ने पांच दिन पूर्व पुलिस कमिश्नर से मिलकर बताया कि उसकी शादी 2012 में हुई थी। कुछ दिन तक सब कुछ ठीक था, किन्तु अतिरिक्त दहेज़ और सामान उसके पति सास और नंद मांगने लगे थे न मिलने पर उसे रोज पीटा जाता था l लोक लाज के भय से वह अपने मायके नहीं बताती थी l उसके तीन बच्चे भी हैं l अक्तूबर 2025 में उसे बहुत पीटा...