अलीगढ़, सितम्बर 4 -- अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद क्वार्सी थाना क्षेत्र के मोहल्ला जीवनगढ़ में दहेज में पांच लाख रुपए न मिलने पर महिला के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। विरोध करने पर तीन तलाक बोलकर घर से आठ माह के बेटे के साथ निकाल दिया। तब से पीड़िता मायके में ही रह रही है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने शौहर समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- विवाहिता को निकाला, पति समेत तीन पर केसदहेज की मांग जीवनगढ़ गली नंबर तीन निवासी सना का निकाह इलाके के ही आरिफ पुत्र वासिद के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह में दिए गए दहेज से ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। आए दिन दहेज में पांच लाख रुपयों की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। सना की शिकायत पर महिला थाने में दोनों के बीच सुलह हो गया। इसके बाद फिर से प्रताड़ना शुरू कर दी।...