बाराबंकी, मई 1 -- हैदरगढ़। थाना क्षेत्र के देवैचा गांव में दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर ससुराल से भगा दिया गया। पीड़िता का अस्पताल में उपचार कराया गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना लोनी कटरा के मारुफपुर गांव के रामसरन सिंह ने हैदरगढ़ थाने में तहरीर दी। बताया कि उन्होंने दिसंबर 2024 में अपनी बेटी का ब्याह थाना हैदरगढ़ के देवैचा मजरे लाही गांव निवासी अवधेश सिंह के साथ किया था। आरोप लगाया कि विवाह के पश्चात ससुरालवालों ने मोटरसाइकिल की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। चार माह बाद पति, सास, जेठ, देवर व ननद आदि ने बेटी की पिटाई की। यह भी पढ़ें- दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला, तीन पर केस उसका हाथ तोड़कर उसे घर से भगा दिया। धमकी दी कि वापस आई तो जान से हाथ धोना पड़ेगा।...