सीतापुर, जून 29 -- हरगांव। इलाके के अमितिया गांव निवासी रानी के अनुसार उनकी शादी तीन साल पूर्व संदीप से हुई थी। शादी के बाद से ही उनके पति संदीप, ससुर संतराम, सास सावित्री देवी और जेठ कुलदीप अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। बीती 26 जून को ससुरालीजनों ने उनको पीटकर घर से निकाल दिया। थानाध्यक्ष बलवंत शाही ने बताया कि पति समेत चार लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...