विवाहिता को पीटकर घर से भगाने में पति समेत आठ पर रिपोर्ट दर्ज
लखीमपुरखीरी, अगस्त 7 -- एसपी के आदेश पर थाना क्षेत्र के हरद्वाही गांव की एक विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति समेत ससुराल पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना आदि की रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता के मुताबिक कई बार शिकायत करने के बावजूद थाने से कार्रवाई न होने पर उसने एसपी को शिकायत दी थी। पीड़िता करिश्मा ने बताया कि उसकी शादी हरद्वाही गांव के अरुण कुमार से हुई थी। विवाह में मायके वालों ने अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया था, लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष बाइक, फ्रिज, कूलर, सोने की चैन और डेढ़ लाख रुपए नकद मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा। 14 जुलाई 2026 की सुबह पति अरुण, सास गीता, ससुर रामबहादुर, ननद पूजा और गंगादेवी तथा अन्य सदस्यों ने उसके अपशब्द कहते हुए लात-घूंसो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.