बरेली, जनवरी 29 -- फतेहगंज पश्चिमी। कार और नकद दो लाख रुपये की मांग पूरी नहीं करने पर सुसरालवालों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया।पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कस्बा के मोहल्ला अंसारी निवासी नियाजमीन ने बताया उनका निकाह पिछली वर्ष 17 जून को जिला रामपुर की कोतवाली के गांव नवदिया निवासी इमरान से हुआ था। बताया पिता ने करीब 14 लाख का दान दहेज दिया था लेकिन सुसराल वाले संतुष्ट नहीं थे। एक कार और दो लाख रुपये और लाने का दबाव बना रहे थे। जब पीड़िता ने मना कर दिया तब पति इमराना,ससुर शमशुद्दीन,सास जैनब,देवर अमन,ननद आसमा,शमा,ननदोई समीर मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। इतना ही नहीं 4 जनवरी 2026 को मारपीट कर घर से निकाल दिया। वह अपने पिता,भाई को बुलाकर वह उनके साथ मायके आ गई।पीड़ता की तहरीर पर पुलिस ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.