विवाहिता को नहर में बहाने की धमकी, ससुराल से निकाला
फिरोजाबाद, सितम्बर 29 -- विवाहिता ने ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उसके साथ अतिरिक्त दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग को लेकर मारपीट की गई। उसको मारकर नहर में बहाने की धमकियां दीं। ससुरालियों ने उसको निकाल दिया। मायके में रहते हुए पंचायतें हुईं लेकिन बिना अतिरिक्त दहेज लाए ससुराल वाले उसे रखने को तैयार नहीं। महिला थाने में आरोपी ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। महिला थाने में राधा निवासी नगला ऊमर थाना शिकोहाबाद ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसकी शादी 23 अप्रैल 2024 को संदीप कुमार निवासी चिरावली थाना फरिहा के साथ हुई थी। शादी के बाद अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपया और कार की मांग की जाने लगी। इसको लेकर कई बार पंचायतों का दौर चला लेकिन ससुरालियों ने उसकी नहीं सुनी। उसके साथ आएदिन मारपीट की जाती और पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.