कानपुर, दिसम्बर 27 -- कल्याणपुर। कल्याणपुर की एक विवाहिता ने ससुरालियों पर उसे नशीली गोलियां खिलाकर पागल करने का प्रयास करने का आरोप लगाया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। कल्याणपुर में एक विवाहिता के मुताबिक, फरवरी 2024 में उसकी शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद सास, पति, ननद और ननदोई अतिरिक्त दहेज में कार लाने का दबाव बनाने लगे। साथ ही उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। पति जबरन नशीली गोलियां खिलाकर उसके साथ मारपीट करते व उसे पागल साबित करने की धमकी देते थे। इस दौरान नंदोई ने उनके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर ससुरालजनों ने उन्हें पीटा। फरवरी 2025 को शादी की सालगिरह से एक दिन पहले उसे घर से निकाल दिया गया। कल्याणपुर थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.