प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 16 -- प्रतापगढ़। संग्रामगढ़ के कुसुवापुर बाजार निवासी संजीव जायसवाल की बेटी आकांक्षा जायसवाल की शादी 1 मार्च 2025 को लालगंज पूरे गंगादीन निवासी सचिन जायसवाल के साथ हुई थी। वह दूसरे दिन विदा होकर ससुराल पहुंची। आरोप है कि शाद के बाद ही ससुराल के लोग दहेज में कार की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। 6 फरवरी 2026 को उसके जेवर छीन लिए और उसे मारपीट कर भगा दिया। पीड़िता ने महिला थाने में पति सचिन, ससुर अरुण जायसवाल, सास ज्ञानवती, देवर साहिल, सौरभ, ननद निधि जायसवाल पर केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...