सीतापुर, जून 14 -- सीतापुर, संवाददाता। थानगांव थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनपुरवा खनुआपुर में दो माह की गर्भवती महिला के साथ ससुराल पक्ष ने मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। पीड़िता अंजलि पत्नी सतीश ने थानगांव पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी शादी तीन पूर्व सतीश के साथ हुई थी। अंजलि ने बताया कि उसके पास एक छोटा बच्चा है और वह वर्तमान में दो माह की गर्भवती है। आरोप है कि उसका पति सतीश, सास विद्यावती और ननद रेनू व सौम्या उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- दहेज उत्पीड़न, मारपीट में पति समेत 11 पर केस अंजलि ने पुलिस को बताया कि आरोपियो ने एकजुट होकर उसे लात-घूंसों और लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। पीड़िता का आरोप है क...