पीलीभीत, अप्रैल 11 -- अमरिया। थाना अमरिया क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने एसपी के आदेश पर थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसने थाना न्यूरिया क्षेत्र के मोहल्ला खेड़ा निवासी आमिर से प्रेम विवाह किया था। बच्चे के जन्म होने के बाद उसके मायके वाले भी उसकी ससुराल आने लगे। आरोप है कि कुछ समय बाद पति के अलावा जेठ अकील, सास आमना, ननद मोनी और ममिया ससुर सलीम उससे तीन लाख रुपये और बाइक की मांग करना शुरू कर दी। 17 जनवरी 2026 को उसके जेठ अकील ने उसके साथ अश्लील हरकतें की। ​शिकायत करने पर आरोपियों ने उसकी पिटाई करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि उसका पति उसपर वैश्यावृति करने का दबाव बनाता है। विरोध करने पर मारपीट करते हुए पति ने तलाक देकर उसे बच्चे समेत ससुराल से निकाल दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...