विवाहिता को जिंदा जलाने के प्रयास का आरोपी देवर गिरफ्तार
शाहजहांपुर, जुलाई 14 -- कांट। विवाहिता को ज्वलनशील पदार्थ डालकर जिंदा जलाने के प्रयास के मामले में पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि घटना में नामजद विवाहिता का पति और सास फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है। कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी बहलोलपुर गांव निवासी उमेश के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। शुक्रवार को पति उमेश और सास के उकसाने पर देवर रामू ने विवाहिता पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। घायल महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है।पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति, सास और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। कोतवाल राकेश सिंह ने बताया कि आरोपी रामू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.