रामपुर, जून 10 -- रामपुर। अजीमनगर थाना क्षेत्र के नगलिया आकिल गांव में एक प्राइवेट स्कूल की प्रिंसिपल को उसके ससुराल वालों ने पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने का प्रयास किया था। जिसके बाद पति समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया था। मगर अन्य आरोपी फरार थे। उनकी गिरफ्तारी को पीड़ित पक्ष बुधवार को एसपी से मिला और एक शिकायत पत्र दिया। पीड़ित पक्ष ने अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। अजीमनगर थाना क्षेत्र के नगलिया आकिल गांव निवासी आयशा की शादी गांव के ही तलाकशुदा युवक रईस अहमद के साथ छह माह पूर्व हुई थी। विवाहिता गांव के ही एक प्राइवेट स्कूल में प्रिंसिपल का कार्य देखती थी। कुछ दिन बीतने के बाद पति ने अपनी तलाकशुदा पत्नी से फिर से बात शुरू कर दी। विवाहिता को जानकारी हुई तो उसने घर में विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान पति-पत...