बरेली, अप्रैल 18 -- आंवला। नगर में महिला ने ससुरालियों पर दहेज के लिए जलाकर मारने का प्रयास तथा जहर देने का आरोप लगाया है। पुलिस को मामले की तहरीर दी गई है। पीड़िता तहरीर में बताया है कि उसकी शादी 25 जून 2025 को हुई थी। पति सरकारी कर्मचारी है। शादी के बाद से ही पति तथा ससुराल वाले 20 लाख रुपये और कार की मांग करने लगे। उसने दिसंबर 2025 में दहेज उत्पीड़न की शिकायत की थी, जिसके बाद से आरोपी मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे थे। आरोप है कि 10 अप्रैल की सुबह पांच बजे ससुरालियों ने उसे कीटनाशक दवा पिलाई और बिस्तर पर लिटाकर आग लगा दी, पुलिस ने उसे बचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...