मुजफ्फर नगर, फरवरी 12 -- गांव भैसरहेडी में ससुरालियों ने कमरे में सो रही विवाहिता के बिस्तर पर आग लगाकर जलाकर मारने का प्रयास किया। जिससे महिला झुलस गई। पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। ककरौली निवासी नगमा पुत्री हारून ने घटना के सम्बंध में तहरीर दी है, जिसमें उसने बताया कि उसकी साथी पांच माह पूर्व भैसरहेडी निवासी तोहिद पुत्र मुसर्रफ से हुई थी। बुधवार को वह ससुराल में अपने कमरे में सो रही थी। तभी उसके ससुर व पति कमरे में आए और वहां पर रखे कपडों में आग लगाकर बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। कुछ ही देर आग पुरी तरह से फैल गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोडकर महिला को बाहर निकला। और उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। थानाध्यक्ष मोहित सहरावत ने बताया कि घटना की जांच पडताल की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...