गाज़ियाबाद, जून 1 -- एक महिला ने पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों पर कील वाले डंडे से पीटने और जलाकर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने शुरू कर दी है। ईस्ट दिल्ली नंदनगरी निवासी नेहा के अनुसार, उसकी शादी पांच साल पहले मोदीनगर कोतवाली की इंद्रापुरी कॉलोनी निवासी नितिन के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता को प्रताड़ित करते थे। पीड़िता का कहना है कि विगत 13 अप्रैल को पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की。

घटना का विवरण पीड़िता ने इसकी सूचना डायल 112 के साथ मोदीनगर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर आरोपियों के हौसले बढ़ गए। 29 अप्रैल को ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला को लोहे की कील लगे डंडे से बेरहमी से पीटा और बाल खींचते हुए रसोई में ले गए।

खतरना...