बाराबंकी, अप्रैल 22 -- मसौली (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र मसौली में दहेज उत्पीड़न के मामले में ससुराल पक्ष पर नवविवाहिता के साथ मारपीट कर उसे घर से बाहर निकालने का आरोप है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, रोशन चक निवासी राजेन्द्र पुत्र बदलू ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी बेटी राखी की शादी 8 मार्च 2026 को थाना सतरिख क्षेत्र के मुन्नकीपुरवा निवासी राम सूरज पुत्र रामकिशोर के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दामाद राम सूरज द्वारा सोने की चैन और एक लाख रुपये की लगातार मांग की जा रही थी। पीड़ित पिता का कहना है कि 6 अप्रैल 2026 को दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों सास, ननद, ससुर रामकिशोर और बहनोई ने मिलकर उनकी बेटी के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर घर से ब...