देवघर, मई 17 -- जसीडीह,प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र के बदलाडीह गांव में गर्भपात कराने से इंकार करने पर विवाहिता को घर से निकाल देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर जसीडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व उसकी शादी बदलाडीह गांव निवासी पंकज सोरेन के साथ हुई थी। शादी के बाद वह अपने ससुराल में रह रही थी। इसी दौरान गर्भवती होने पर उसकी सास उस पर गर्भपात कराने का दबाव बनाने लगी। पीड़िता के अनुसार विरोध करने पर परिवार में विवाद बढ़ गया। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व पति उसे बहला-फुसलाकर मायके देवीपुर थाना क्षेत्र के जभागुडी गांव छोड़ आया और बाद में उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। वहीं पति घर छोड़कर कहीं बाहर काम करने चला गया है। पुलिस ने मामला दर्...