प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 28 -- रखहा, हिन्दुस्तान संवाद। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के चौखड़ा निवासी मोहम्मद फैय्याज अपनी बेटी फरजाना बानो का निकाह प्रयागराज सोरांव के सेवईत तुलापुर गांव के नईमुद्दीन के साथ 2016 में हुआ था। ससुराल के लोग दहेज में कार, दो लाख रुपए न मिलने को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित कर रहे थे। एक वर्ष पूर्व दहेज को लेकर फरजाना बानो को ससुरालवालों ने मारपीट कर घर से तीन बच्चों के साथ भगा दिया। साल भर बाद मायके से कोई लेने नहीं आया। संबंधित रिश्तेदारों के बीच पंचायत में भी बात नहीं बनी। आरोप है कि ससुराल के लोग बिना कार और दो लाख रुपये लिए फरजाना को ससुराल नहीं ले जाएंगे। शुक्रवार को फरजाना बानो ने पुलिस से शिकायत की। मामले की जांच करने के बाद प्रयागराज के सोरांव कोतवाली क्षेत्र के सेवईत तुलापुर गांव के शौहर नईमुद्दीन, ससुर निजाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.