जौनपुर, अप्रैल 1 -- रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करने और घर से निकाल देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना नेवढ़िया क्षेत्र के मधुपुर गांव की रहने वाली खुशबू गौड़ ने सोमवार देर शाम पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी शादी 30 अप्रैल 2025 को मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के अल्लीपुर गांव निवासी राकेश गौड़ के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी में उसके पिता द्वारा अंगूठी, सिकड़ी, घड़ी, बेड समेत अन्य उपहार दिए गए थे, जबकि नगद के रूप में 51 हजार रुपये ही दे पाए थे। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज में अपाची बाइक और नकद रूपये की ...