प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 9 -- हथिगवां। थाना क्षेत्र के बलीपुर गांव निवासी नीलम सरोज पत्नी पिंटू सरोज ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसकी शादी डेढ़ वर्ष पहले हुई थी। उसकी दो महीने की बेटी है। आरोप है कि सात अप्रैल की शाम करीब पांच बजे उसकी सास, ननद आदि उसको गालियां देते हुए बेटी सहित घर से भगा दिया। उसके पति ने भी फोन पर गालियां दी और जान से मारने की धमकी दी। बताया कि वह पिता के घर आ गई है। पीड़िता ने ससुरावालों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...