छपरा, मई 26 -- मढ़ौरा। एक संवाददाता मढ़ौरा थाना क्षेत्र के जोधौली टोले बथना से एक विवाहिता और उसकी मासूम बच्ची के संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने का मामला सामने आया है। मामले में विवाहिता की मां के आवेदन पर पति समेत पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

घटना का विवरण जानकारी के अनुसार, तरैया थाना क्षेत्र के राजवारा वार्ड दो निवासी मोहम्मद बहाब की पत्नी नूरजहां ने मढ़ौरा थाने में आवेदन देकर बताया है कि उनकी 24 वर्षीय पुत्री नौसीन खातून की शादी वर्ष 2022 में बथना निवासी मोहम्मद गनी के पुत्र फिरोज आलम के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि शादी के करीब एक वर्ष बाद से पति फिरोज आलम, ससुर मोहम्मद गनी, भैंसुर साजीद आलम व सुरजीव आलम, ननद रेशमा खातून और परिवार के अन्य सदस्यो...