फिरोजाबाद, अक्टूबर 5 -- शिकोहाबाद स्थित एफएस कॉलेज से घर वापस आ रही विवाहिता को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में विवाहिता गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ थाने ने मुकदमा दर्ज कराया है। संगीता पुत्री गोरेलाल निवासी मेहराबाद कॉलोनी का विवाह सुब्रत कुमार के साथ हुआ था। विवाहिता तीन अक्तूबर की शाम एफएस कॉलेज से अपने घर वापस आ रही थी। वह बालजी मंदिर के पास पहुंची तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद में वाहन चालक वाहन लेकर भाग गया। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे इलाज के लिए संयुक्त चिकित्सालय में ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान...