बुलंदशहर, अप्रैल 12 -- कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव सराय छबीला में एक विवाहिता के साथ पड़ोसियों द्वारा मारपीट, गाली-गलौज और छेड़खानी की गई। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उससे अभद्रता करते हुए गहने व नकदी भी छीन ली। पुलिस ने सात नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कोतवाली देहात में गांव सराय छबीला निवासी पीड़िता महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि उसके पड़ोसी फारुख, कासिम, बुसरा, रुखसार, अक्सा, यासीन और गु़ड्डू आदि ने एक राय होकर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी कासिम और फारुख ने उसके साथ छेड़खानी की और उसके कपड़े फाड़ दिए। पीड़िता के अनुसार, इस छीना-झपटी और हमले के दौरान उसके कान के आधे तोले के सोने के कुंडल, 10 तोले की चांदी की पायल और एक पर्स, जिसमें 2000 रुपये नकद थे, वहीं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.