नोएडा, नवम्बर 28 -- दादरी। दादरी नहर बाईपास के समीप रहने वाली साहिबा ने करीब दो साल पहले आरिफ से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद परिवार ने दोनों की शादी करवा दी थी, लेकिन ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पति का व्यवहार भी बदल गया। कुछ दिन पहले पति, सास, ससुर और ननद ने मिलकर उसे बुरी तरह पीटा। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...