विवाहिता के साथ मारपीट,पति सहित चार के खिलाफ केस
महोबा, अक्टूबर 3 -- महोबा, संवाददाता। विवाहिता के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति सहित चार ससुरालीजनों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है। मप्र के छतरपुर जिले के अलीपुरा निवासी पृथ्वी यादव ने कुलपहाड़ कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बहन नेहा यादव की शादी 2019 में मनोज यादव पुत्र तोड़न सिंह निवासी गहरा पहाड़िया के साथ हिंदू रीति रिवाज के अनुसार की गई थी। शादी के बाद बहन के साथ ससुरालीजनों के साथ मारपीट की गई। बहन ने जब ससुरालीजनों के उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई तो बहन के ससुराल जाकर समझाने का प्रयास किया गया। यह भी पढ़ें- दो लाख रुपये और बुलेट के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप 1 अक्टूबर को बहन के साथ उसके पति मनोज यादव, जेठ अजय यादव, ससुर तोड़न यादव, सास मीरा यादव के द्वारा मारपीट की गई। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.