दुमका, जनवरी 31 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि।सरैयाहाट थाना अन्तर्गत हजरन गांव की एक विवाहिता ने इसी गांव के प्रसादी शर्मा पर छेड़खानी, मारपीट करने एवं जान से मार देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिसमें बताया है कि वह चापानल में पानी भर रही थी कि उक्त आरोपी आकर उसे पीछे से पकड़ लिया। हो हल्ला करने पर उसकी सास आयी, तभी आरोपी और परिवार उसके घर के पास आकर उसके साथ मारपीट किया गया। कपड़े को फाड़ देने का आरोप है। साथ ही जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। बताया है कि उसके पति बाहर रहकर मजदूरी करते है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...