दरभंगा, मई 25 -- विकास कुमार,कमतौल। दहेज उत्पीड़न से जुड़े विवाहिता के लापता होने के मामले में कमतौल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। चनुआटोल निवासी विश्वनाथ पंडित ने अपनी पुत्री रंजना कुमारी के ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और गायब कर देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री ने अहियारी गोट निवासी राजन कुमार से प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद चार लाख रुपये और तीन भर सोने की मांग की जा रही थी। मामले की जांच में पुलिस ने डॉग स्क्वायड, एफएसएल टीम और गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान चलाया, लेकिन युवती का सुराग नहीं मिला। यह भी पढ़ें- विवाहिता के लापता होने के मामले में पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार एसडीपीओ सदर-टू शुभेन्द्र कुमार स...